प्रभात जैन बने अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (कैट) डिंडोरी के जिला अध्यक्ष
संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे डिंडोरी- देशभर के व्यापारियों के प्रमुख संगठन अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (कैट) की डिंडोरी जिला इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी. सी. भरतिया, राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद प्रवीन खंडेलवाल तथा मध्य प्रदेश प्रभारी संजय पटवारी के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र जैन के नेतृत्व में संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।
इसी क्रम में डिंडोरी जिला इकाई की नई कार्यकारिणी के गठन करते हुए डिंडोरी के प्रतिष्ठित व्यवसायी प्रभात जैन को कैट का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कैट जिला अध्यक्ष डिंडोरी की नियुक्ति में प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष गोविंद दास असाटी एवं प्रदेश महामंत्री जितेंद्र पचौरी की अनुशंसा तथा जबलपुर संभागीय अध्यक्ष दीपक सेठी, संभागीय महामंत्री राजा सराफ, प्रदेश संरक्षक संदेश जैन एवं प्रदेश मंत्री रोहित खटवानी की सहमति रही। प्रदेश पदाधिकारियों ने शीघ्र ही जिला कार्यकारणी का गठन करते हुए संगठन को निरंतरता प्रदान करने का भरोसा जताया है।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रभात जैन ने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा करना, उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करना तथा स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देना संगठन की प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने व्यापारियों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और अपने शहर के व्यापार एवं रोजगार के अवसरों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
इनका कहना है –
कैट पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि डिंडोरी की नई जिला कार्यकारिणी व्यापारियों को संगठित करने, उनकी समस्याओं को उचित मंच पर उठाने तथा स्थानीय व्यापार को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
दीपक सेठी
कैट संभागीय अध्यक्ष जबलपुर (मध्य प्रदेश)
9826162271

No comments:
Post a Comment